Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025: अगर आप 12वीं (बायोलॉजी या मैथ) पास हैं और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आ चुका है। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (State Health Society, Bihar) ने Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के अंतर्गत राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में की जाएगी।
इस भर्ती में कुल 220 पदों पर आवेदन लिए जाएंगे, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस लेख में हम आपको इस वैकेंसी की पूरी जानकारी देंगे, जिसमें पात्रता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका शामिल है।
अगर आप लंबे समय से स्वास्थ्य क्षेत्र में एक स्थायी और सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। समय पर आवेदन करें और अपने दस्तावेज तैयार रखें, ताकि अंतिम तिथि के पहले आप बिना किसी परेशानी के फॉर्म भर सकें।

Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 – Overview
आर्टिकल का नाम | Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 |
---|---|
भर्ती संस्था | State Health Society, Bihar (NHM) |
पद का नाम | Ophthalmic Assistant (नेत्र सहायक) |
कुल पद | 220 |
वेतनमान | ₹15,000 प्रति माह |
आवेदन शुरू | 14 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | shs.bihar.gov.in |
कुल पदों का विवरण (Category Wise)
श्रेणी | पदों की संख्या |
---|---|
UR | 87 |
EWS | 22 |
BC | 26 |
EBC | 40 |
SC | 30 |
ST | 3 |
WBC | 7 |
कुल | 220 |
Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 14 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2025 |
Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 – आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
UR / EWS / BC / EBC | ₹500 |
SC / ST (बिहार निवासी) | ₹125 |
सभी वर्ग की महिलाएं (बिहार निवासी) | ₹125 |
दिव्यांग (40% या अधिक) | ₹125 |
Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 – पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता
- 12वीं पास (बायोलॉजी या गणित विषय के साथ)
- Ophthalmic Assistant / Optometry में 2 साल का डिप्लोमा या प्रशिक्षण
- डिप्लोमा/डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 तक)
- न्यूनतम: 21 वर्ष
- अधिकतम: 37 वर्ष (UR/EWS पुरुष)
- UR/EWS महिला: 40 वर्ष
- BC/EBC (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
- SC/ST (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष
Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 – आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड / वोटर ID / पैन कार्ड
- मैट्रिक प्रमाणपत्र (जन्म तिथि हेतु)
- 12वीं और डिप्लोमा/डिग्री की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 – चयन प्रक्रिया
- Computer Based Test (CBT)
- दस्तावेज़ सत्यापन
Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 – परीक्षा पैटर्न
खंड | प्रश्न | अंक |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान | 10 | 10 |
लॉजिकल / रीजनिंग | 20 | 20 |
संख्यात्मक क्षमता | 20 | 20 |
तकनीकी क्षमता | 50 | 50 |
कुल | 100 | 100 |
समय अवधि | 2 घंटे |
How to Apply Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।
1. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले State Health Society, Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025” का लिंक खोजें (यह लिंक 14 अगस्त 2025 को एक्टिव होगा) और उस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर “To Register” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- मांगे गए दस्तावेज (जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
- सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन डिटेल (User ID और Password) प्राप्त होगी।
2. आवेदन प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, फिर से वेबसाइट के लॉगिन डैशबोर्ड पर जाएं।
- अपनी User ID और Password डालकर लॉगिन करें।
- अब आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसमें सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक होने पर दस्तावेज़ अपलोड करें (यदि पहले अपलोड न किए हों)।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI के जरिए)।
- सभी जानकारी और भुगतान की पुष्टि के बाद फाइनल सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
Important Links
Apply Online Form | Click Here (Link Active 14 अगस्त 2025) |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |